नींद ना आए तो क्या करें घरेलू उपाय?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 17:13

नींद ना आए तो करें अपनाएं ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय, होगा फायदा :-

तेल मालिश

सिर और पैर पर भृंगराज का तेल लगाने तथा उससे मालिश करने से अच्छी नींद आने में मदद मिलती है. इस तेल से मालिश करने पर नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है.

दिनचर्या करें सही

यह एक बहुत ही जरूरी उपाय है. समय पर सोने के लिए बिस्तर पर जाना अच्छी नींद के लिए आवश्यक है. अगर समय पर सोने की कोशिश नहीं करेंगे तो अनिद्रा की समस्या और बढ़ सकती है.

गर्म दूध का सेवन

दूध में ट्रिपटोपॉन होता है जो कि नींद को बढ़ाने में मदद करता है. रोजाना गर्म दूध का सेवन करने से अच्छी नींद आती है. इस्तेमाल के लिए एक कप गर्म दूध में आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर सोने से पहले पी लें.

जायफल

गर्म दूध का सेवन तो फायदेमंद है ही और अगर इसमें जायफल पाउडर मिलाकर पिएंगे तो अनिद्रा की समस्या भी दूर होगी. सोने से पहले एक कप गर्म दूध में जायफल का पाउडर मिलाकर पिएं. चाहें तो फलों के जूस में भी जायफल मिलाकर सोने से पहले इसे पिया जा सकता है.

केसर से करें इलाज

नींद का इलाज करना है तो केसर भी काम आ सकती है. एक कप गर्म दूध में दो चुटकी केसर मिलाकर इसे पिएं. केसर में ऐसे घटक मौजूद होते हैं जो प्रतिरक्षा तंत्र को फायदा पहुंचाते हैं.

जीरा भी है कारगर

औषधीय गुणों से भरपूर जीरा आयुर्वेदिक चिकित्सा में नींद के लिए लाभकारी है. सोने से पहले जीरे की चाय अच्छी नींद में मदद कर सकती है. दूध में एक चम्मच जीरे पाउडर और एक केले को मसलकर मिश्रण बना लें और रात को सोने से पहले खाएं. जीरे में मेलाटोनिन होता है जो अनिद्रा और सोने से संबंधित अन्य विकारों से लड़ता है. मेलाटोनिन एक ऐसा हार्मोन है जो सोने में मदद करता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info